तेजी से बढ़ रहा कपड़ा उद्योग : फडणवीस

नागपुर की पहचान अब परिधानों से भी -


September 14, 2023 शहर में कपड़ा उद्योग काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां से देश के कोने-कोने में परिधानों की आपूर्ति की जा रही है। यह एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, नागपुर की पहचान अब परिधानों से भी होने लगी है। यह विचार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अॉरेंज सिटी के परिधान निर्माताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कपड़ा उद्योजकों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी। भाजपा व्यापारी आघाड़ी के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा ने कहा कि वे कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर हमेशा साथ हैं। आज कड़ी मेहनत से लोगों ने इस मुकाम को हासिल किया है। अगर सरकार मदद करेगी तो इसका आकार और बढ़ सकता है। व्यापारियों ने दोनों का शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विनय जैन, मनीष चेलवानी, सुनील आडवाणी, पिंटू कृपलानी, रितेश जैन, खेमचंद कुकरेजा, सच्चानंद कुकरेजा, प्रदीप छाबरिया, जगदीश सुगंध, आलोक जैन, मजूर माखिजा, विशाल चावला, प्रवीण ठुठेजा, ईश्वर कुस्तूरी, हितेश ग्यानचंदानी, राजीव बत्रा, प्रदीप जैन उपस्थित थे।


Share to ....: 437                

Currency

World Cotton Balance Sheet

India Cotton Balance Sheet

Visiter's Status

knowledge management

Weather Forecast India

how to add shortcut on chrome homepage - www.cottonyarnmarket.net


Upload your business visiting Card:
No Image