Cotton production report 2024 – कॉटन के उत्पादन अनुमान में 5.30 फीसदी की बढ़ोतरी, 309.70 लाख गांठ की उम्मीद
... -
March 20, 2024 इससे पहले के अनुमान में 294.10 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन होने का अनुमान था। फसल सीजन 2022-23 में देशभर में 318.90 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन हुआ था। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएआई के अनुमान के अनुसार के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में कॉटन का उत्पादन फसल सीजन 2023-24 में पंजाब में 3.50 लाख गांठ, हरियाणा में 13.50 लाख गांठ, अपर राजस्थान में 15 लाख गांठ एवं लोअर राजस्थान के 14 लाख गांठ को मिलाकर कुल 46 लाख गांठ होने का अनुमान है।
सीएआई के अनुसार मध्य भारत के राज्यों गुजरात में चालू फसल सीजन में 87 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 80 लाख गांठ तथा मध्य प्रदेश के 18 लाख गांठ को मिलाकर कुल 185 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों में तेलंगाना में चालू फसल सीजन में 34 लाख गांठ, आंध्र प्रदेश में 12.50 लाख गांठ एवं कर्नाटक में 20 लाख गांठ तथा तमिलनाडु के 6.50 लाख गांठ को मिलाकर कुल 73 लाख गांठ के कॉटन के उत्पादन का अनुमान है।
ओडिशा में चालू खरीफ में 3.70 लाख गांठ एवं अन्य राज्यों में 2 लाख गांठ कॉटन के उत्पादन का अनुमान है। सीएआई के अनुसार पहली अक्टूबर 2023 को कॉटन का बकाया स्टॉक 28.90 लाख गांठ का बचा हुआ था, जबकि 309.70 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है। चालू सीजन में करीब 20.40 लाख गांठ कॉटन का आयात होने की उम्मीद है। ऐसे में कुल उपलब्धता 359 लाख गांठ की बैठेगी।
चालू फसल सीजन में कॉटन की कुल घरेलू खपत 317 लाख गांठ होने का अनुमान है, जबकि इस दौरान 22 लाख गांठ का निर्यात होने की उम्मीद है। देशभर की मंडियों में पहली अक्टूबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक 226.82 लाख गांठ कॉटन की आवक हो चुकी है, जबकि इस दौरान चार लाख गांठ का आयात हो चुका है।
हाल ही में विश्व बाजार में कॉटन की कीमतों में आई तेजी से कॉटन के निर्यात सौदों में बढ़ोतरी हुई है, तथा 29 फरवरी 2024 तक करीब 15 लाख गांठ कॉटन की निर्यात शिपमेंट हो चुकी है तथा चालू सीजन में कुल निर्यात करीब 22 लाख गांठ का होने का अनुमान है।
कॉटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया, सीसीआई और महाराष्ट्र फेडरेशन, एमएनसी एवं जिनर्स तथा व्यापारियों के साथ ही निर्यातकों के पास करीब 29 फरवरी 2024 को 65.22 लाख गांठ कॉटन का स्टॉक है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2023-24 के दौरान देश में कपास का उत्पादन 323.11 लाख गांठ, एक गांठ-170 किलो होने का अनुमान है।
Most viewed
- ICAR- CIRCOT becomes Approved Assayer of MCXCCL for Quality Analysis of Cotton Bales
- Indian Cotton Exports Soar: Projections Reach 22-25 Lakh Bales for 2023-24 Season
- Godrej Agrovet’s crop protection biz unit launches pilot to reach out to cotton growers
- India’s cotton panel CCPC estimates higher crop, export and consumption
- जिरायती कापसाचे पीक यंदाही तोट्यातच
- Cotton Declined After CCPC Increased Crop Production For The Current Season
- Cotton production report 2024 – कॉटन के उत्पादन अनुमान में 5.30 फीसदी की बढ़ोतरी, 309.70 लाख गांठ की उम्मीद
- यंदाच्या हंगामात 25 लाख क्विंटल कापसाची आवक, कोणत्या बाजार समितीत किती आवक?
- महाराष्ट्र की इस मंडी में 8300 रुपये क्विंटल हुआ कॉटन का दाम, क्या कह रहे हैं किसान
- Picking underway for Australian cotton with above average crops expected: Cotton Australia
Short Message Board
Cotton Live Reports
Visiter's Status
Visiter No. 36360398Saying...........
Tweets by cotton_yarn